10 मार्च 2016 - 05:16
ज़ायोनी सेना का एक बार फिर मस्जिदुल अक़्सा पर हमला।

ज़ायोनी कालोनी वासियों ने इस अवैध शासन के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन से मस्जिदुल अक़सा पर पुनः आक्रमण किया है।

ज़ायोनी कालोनी वासियों ने इस अवैध शासन के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन से मस्जिदुल अक़सा पर पुनः आक्रमण किया है।
इन अतिवादियों ने बुधवार को मस्जिद पर फिर हमला किया। ज़ायोनी कालोनीवासी, इस्राईली सैनिकों के समर्थन से आए दिन मस्जिदुल अक़सा पर हमले करते रहते हैं और नमाज़ पढ़ने वालों के मार्ग में बाधा बनते हैं। जबकि दूसरी ओर ज़ायोनी सैनिक बैतुल मुक़द्दस में जहां फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहे हैं वहीं पर वे उनके घरों को भी ध्वस्त कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन की दमनकारी नीतियों और कार्यवाहियों के कारण अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन, अक्तूबर 2015 से विरोध प्रदर्शनों का केन्द्र बना हुआ है। इस दौरान कम से कम 190 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।